फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   comercial building seal

बगैर अनुमति के कॉमर्शियल भवन का निर्माण पड़ा महंगा, सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
comercial building seal
अमरोहा। बगैर नक्शा के निर्माण कराने वालों पर प्रशासन ने अंकुश लगाना शुरु कर दिया है। बगैर अनुमति और स्वीकृत मानचित्र के विपरित कॉमर्शियल भवन का निर्माण कराना महंगा साबित हुआ है। नक्शा के विपरित बेसमेंट, भूतल और प्रथम तल का निर्माण कराया गया है। मंगलवार की शाम को भवन को सील कर दिया गया। ऐसा मामला यह शहर और आसपास के इलाकों में पहला है। यह भवन भाजपा कार्यालय के सामने स्थित है। कार्रवाई के चलते हड़कंप मचा है। इससे पहले शहर के कुरैशी मोहल्ले में पानी की टंकी के पास अवैध प्लाटिंग दोबारा कराने पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम शशांक चौधरी ने विनियमित क्षेत्र में बगैर नक्शा के प्लाटिंग और निर्माण कराने के मामले में सख्ती शुरु कर दिए हैं। जोया रोड स्थित भाजपा कार्यालय के सामने सामने शनि देव और विनोद देवी की ओर से व्यवसायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इन लोगों पर आरोप है कि स्वीकृत मानचित्र के विपरित निर्माण करा रहे हैं। नियत प्राधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शशांक चौधरी ने नोटिस जारी किया है इन लोगों के नक्शा के आधार पर गलत निर्माण साबित हुआ। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम शशांक चौधरी ने भवन को सील कराने का निर्देश दिया। नायब तहसीलदार दीपक कुमार और जेई श्याम बाबू वर्मा मौके पर पहुंचें। उन्होंने भवन को सील करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed