{"_id":"570e9e634f1c1b7b644a6b6c","slug":"cm-will-come-in-nauganva-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":" 35 मिनट रुकेंगे, फिर सैफई जाएंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 मिनट रुकेंगे, फिर सैफई जाएंगे सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 14 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के नौगावां सादात में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन पर सुरक्षा का जायजा लेते मंडलायुक्त और मौलाना जावेद आब्दी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 14 अप्रैल को नौगावां सादात आएंगे। उनका 35 मिनट का कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल गया है। इसके मुताबिक, मुख्यमंत्री हैलीपेड से सीधे मौलाना जावेद आब्दी के भाई के वलीमे की दावत में शामिल होंगे।
इसमें तहसील और बारात घर के शिलान्यास और पंजेतनी गेट, हुसैनी चौक के लोकार्पण का कोई जिक्र नहीं है। बुधवार को मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने जिलाधिकारी वेदप्रकाश और एसपी डा. एस चनप्पा को लेकर कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया और सुरक्षा बंदोबस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोपहर 12 बजे लखनऊ से राजकीय वायुयान से चलकर मुरादाबाद की मूढ़ापांडे हवाई पट्टी पर 12.45 बजे उतरेंगे। यहां से 12.50 बजे हैलीकाप्टर से नौगावां सादात को प्रस्थान करेंगे। दोपहर 01.05 बजे नौगावां सादात में उतरेंगे। 1.10 बजे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के चेयरमैन मौलाना जावेद आब्दी के भाई सिराज आब्दी के दावत-ए-वलीमा में शामिल होंगे, 1.40 बजे हैलीकाप्टर से मूढ़ापांडे हवाई पट्टी आएंगे और हवाई पट्टी से राजकीय वायुयान से सैफई को रवाना होंगे।
विज्ञापन
ला प्रशासन को मिले इस सरकारी कार्यक्रम में नौगावां तहसील के लिए शिलान्यास, बारात घर का शिलान्यास, पंजेतनी गेट और हुसैनी चौक के लोकार्पण का जिक्र नहीं है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी वेदप्रकाश ने बताया कि कार्यक्रम मिल गया है। जिसमें किसी शिलान्यास और लोकार्पण करने का जिक्र नहीं है।
बिजनौर मार्ग पर बंद रहेगा ट्रैफिक
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन से दो घंटे पहले ही नौगावां सादाता बिजनौर रोड बंद कर दिया जाएगा। कई स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। सुरक्षा के चलते केवल पास धारकों को ही निकलने दिया जाएगा। बिजनौर की ओर से आने वाले और अमरोहा की ओर से जाने वाले वाहनों को भी सुरक्षा के लिहाज से मुख्यमंत्री के वापस लौटने तक रोक दिया जाएगा।
तहसील का शिलान्यास फंसा
शासन स्तर पर तहसील बनने की प्रक्रिया अभी फाइनल नहीं होने के कारण मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तहसील का शिलान्यास नहीं कर पाएंगे। मुख्यमंत्री के व्यस्त कार्यक्रम के कारण अन्य लोकार्पण और शिलान्यास भी हो पाना मुश्किल बताया जा रहा है। लोकार्पण शिलान्यास का मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी जिक्र नहीं है।
आजम खां समेत 12 मंत्री आएंगे
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ कैबिनेट मंत्री आजम खां भी आएंगे। इसके अलावा राज्यसरकार के मंत्री शाहिद मंजूर, इकबाल महमूद, महबूब अली, खाद्य रसद मंत्री कमाल अख्तर, पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश, शादाब फात्मा, अशोक प्रधान भी आएंगे। आजम खां के आगमन का सरकारी कार्यक्रम पहुंच गया है।
जया बच्चन भी आएंगी
मौलाना जावेद आब्दी ने बताया कि फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन (सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी) भी आ रही हैं। वह पेरिस में थीं। नौगावां सादात कार्यक्रम के कारण मुंबई पहुंच गई हैं। कल हवाई जहाज से वे दिल्ली पहुंचेंगी और एक बजे वह कार से नौगावां आएंगी।
मुख्यमंत्री खाएंगे फलाहार
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का गुरुवार को नौगावां सादात आगमन पर नवरात्र का व्रत होगा। इसलिए मुख्यमंत्री के लिए व्रत के आहार तैयार कराए जा रहे हैं। मौलाना जावेद आब्दी ने बताया कि मुख्यमंत्री के लिए व्रत के लिए विशेष व्यंजन तैयार कराए गए हैं।
कई जिलों से सुरक्षा बंदोबस्त के लिए पुलिस बल पहुंचा
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए पुलिस बल कई जिलों बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, संभल मुरादाबाद से अमरोहा पहुंच गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। खुफिया विभाग के अधिकारी भी अमरोहा पहुंच गए हैं।