फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Clouds remained in the sky, weather changed

Amroha News: आसमान में छाए रहे बादल, बदला मौसम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained in the sky, weather changed
अमरोहा। फरवरी माह में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि, बीच-बीच में हल्की धूप खिली, लेकिन सूर्यदेव बादलों के बीच छिपे रहे। जिससे ठंडक महसूस हुई। शाम को भी बादल छाए हुए थे।
विज्ञापन

मौसम लगातार करवट बदल रहा है। देखा गया कि फरवरी माह की शुरुआत में दो दिनों तक बारिश और तेज हवाएं चलीं। जिससे मौसम सर्द रहा। लेकिन उसके बाद तेज धूप खिलने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। गरमाहट महसूस होने के साथ सुबह-शाम के तापमान में भी उछाल दर्ज हुआ। सोमवार को सुबह के समय चटक धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छा गए। जिससे मौसम में परिवर्तन महसूस किया गया। ठंड भी महसूस हुई। मंगलवार को भी मौसम बदला-बदला नजर आया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। जिससे संभावना जताई जा रही है कि आने वाले एक दो दिन में बारिश हो सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 9 डिग्री रहा। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई और न्यूनतम 9 ही दर्ज किया गया। उधर, जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार का कहना है कि मौसम में बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना बनी है। जिससे तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed