{"_id":"65147771a14364260308f2e4","slug":"clash-between-bjp-and-nhai-officials-regarding-removal-of-encroachment-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-5661-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अतिक्रमण हटाने को लेकर भाजपाई और एनएचएआई अधिकारियों के बीच नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अतिक्रमण हटाने को लेकर भाजपाई और एनएचएआई अधिकारियों के बीच नोकझोंक
Thu, 28 Sep 2023 12:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। मुआवजा लेने के बाद भी जोया में दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। जिसे लेकर एनएचएआई के अधिकारियों ने नाराजगी जताई और बुधवार को अतिक्रमण हटाने बुलडोजर लेकर पहुंच गए। दुकानदारों ने इसका विरोध किया तो हंगामा शुरू हो गया। दुकानदारों की तरफ से कुछ भाजपाई भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान भाजपाइयों और एनएचएआई के अधिकारियों के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया।
पिछले चार सालों से नेशनल हाईवे को सिक्स लेन करने का कार्य चल रहा है। जोया क्षेत्र में हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। लेकिन कुछ स्थानों पर सर्विस लाइन का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। स्थिति यह है कि दुकानदारों ने मुआवजा तो ले लिया लेकिन अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं हैं। इस मामले में एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा कई बार अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया। लेकिन दुकानदार अपनी जिद पर आने रहे। बुधवार की दोपहर एनएचएआई के अधिकारी बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंच गए। जिसका दुकानदारों ने विरोध करना शुरू कर दिया। मुआवजा लेने के बाद भी दस दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था। दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही दुकानदारों की ओर से माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश गोला और भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शुभम चौधरी पहुंच गए। भाजपाइयों ने भी दुकानदारों का समर्थन करते हुए एनएचएआई के अधिकारियों की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। एनएचएआई के अधिकारियों ने भाजपाइयों को बताया कि दुकानदारों में मुआवजा तो ले लिया, लेकिन अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं है। यह सुनकर भाजपाइयों का गुस्सा शांत हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। विरोध के बीच एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि वार्ता के बाद मामला शांत करा दिया गया।