फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Claims of adequate stock... but no NPK or DAP at the societies; farmers left wandering.

Amroha News: दावा पर्याप्त स्टॉक का... समितियों पर नहीं एनपीके और डीएपी, भटक रहे किसान

Fri, 09 Oct 2026 12:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 09 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Claims of adequate stock... but no NPK or DAP at the societies; farmers left wandering.
अमरोहा। धान की कटाई के बाद आलू, सरसों और गेहूं की बुवाई की तैयारियों में जुटे किसानों के सामने खाद का संकट खड़ा हो गया है। कृषि विभाग जिले में एनपीके और डीएपी का पर्याप्त स्टॉक होने का दावा कर रहा है, लेकिन साधन सहकारी समितियों पर खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। जिले की 45 सहकारी समितियों में करीब 30 समितियों पर एनपीके और डीएपी उपलब्ध नहीं है। किसान सुबह से समितियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कई जगह उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन




इस समय खेतों के फसलों की बुवाई की तैयारी में जुटा है। आलू, सरसों और गेहूं की फसल के लिए किसानों को खाद की जरूरत है। किसानों का कहना है कि बुवाई के समय खाद नहीं मिली तो फसल प्रभावित हो सकती है। समय निकलने के बाद उन्हें निजी दुकानों से खाद खरीदनी पड़ेगी, जहां अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। अमरोहा गन्ना समिति पर एनपीके करीब छह महीने से उपलब्ध नहीं है, जबकि डीएपी भी छह दिन से खत्म है। इससे समिति पर पहुंचने वाले किसानों को वापस लौटना पड़ा रहा है। वहीं, कृषि विभाग के जिम्मेदार जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहे हैं। उनके अनुसार वर्तमान में 1077 मीट्रिक टन यूरिया 548 मीट्रिक टन डीएपी और 319 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। किसानों का सवाल है कि यदि गोदामों में खाद उपलब्ध है तो समितियों तक समय से क्यों नहीं पहुंच रही है। गन्ना समिति खाद गोदाम प्रभारी विश्वप्रकाश सिंह ने बताया कि समिति पर पिछले पांच माह से एनपीके खाद नहीं है और पांच दिन से डीएपी नहीं है। यूरिया खाद उपलब्ध है।
विज्ञापन




मंडी धनौरा क्षेत्र में आलू और सरसों की बुवाई के समय एनपीके और डीएपी खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों की परेशानी सामने आ रही है। कई किसान सेवा सहकारी समितियों और पीसीएफ केंद्रों पर खाद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं। शाहजहांपुर निवासी हरबंश सिंह ने बताया कि उन्हें सरसों की बुवाई करनी है, लेकिन पहाड़पुर समिति पर एनपीके नहीं मिला। कमेलपुर निवासी राजीव कुमार भी कई दिनों से पीसीएफ केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं, एक निजी दुकानदार ने बताया कि उसके पास काफी समय से डीएपी उपलब्ध नहीं है। हालांकि वासीपुर किसान सेवा समिति के प्रबंध निदेशक चेतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बुधवार रात समिति पर पर्याप्त एनपीके पहुंच चुका है और किसानों को जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

/बुरावली क्षेत्र की सहकारी समितियों पर एनपीके खाद उपलब्ध नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। शाहपुर कला किसान सेवा सहकारी समिति पर करीब 20 दिन से एनपीके नहीं है। समिति के पास फिलहाल 300 कट्टे डीएपी और 250 कट्टे यूरिया उपलब्ध हैं। वहीं, बुरावली की बहुउद्देशीय सहकारी समिति कंडवा में भी 30 सितंबर से एनपीके का संकट बना हुआ है। यहां 553 कट्टे डीएपी और 500 कट्टे यूरिया मौजूद हैं, लेकिन एनपीके नहीं मिलने से किसान निजी दुकानों का रुख कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि बुवाई के समय सरकारी केंद्रों पर खाद नहीं मिलने से उन्हें मजबूरी में निजी दुकानों से खरीदारी करनी पड़ रही है। इससे अधिक कीमत चुकाने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed