{"_id":"66c3b31b13b9eed34a01e217","slug":"claims-failed-passengers-had-to-struggle-to-board-buses-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-124154-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दावे हुए फेल, बसों में सवार होने के लिए यात्रियों को करनी पड़ी जद्दोजहद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दावे हुए फेल, बसों में सवार होने के लिए यात्रियों को करनी पड़ी जद्दोजहद
Tue, 20 Aug 2024 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 20 Aug 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा/गजरौला। रक्षाबंधन पर बहनों को फ्री यात्रा कराने के साथ-साथ बसों की सुविधा देने के दावे सोमवार को फेल होते नजर आए। रक्षाबंधन पर भीड़ बढ़ते ही यात्रियों को सीट पाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। अमरोहा ही नहीं जोया व गजरौला में भी यही स्थिति रही। उधर, गजरौला में रोडवेज स्टैंड पर बसों के न रुकने के कारण बहनों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रक्षाबंधन के मद्देनजर सोमवार सुबह से सवारियों की भीड़ निकल पड़ी। डिपो स्टैंड पर बस आते ही यात्रियों में पहले चढ़ने की आपाधापी मची रही। जबकि, डिपो के अधिकारियों ने यात्रियों को सुविधा देने के लिए अतिरिक्त बसें लगाने और फेरे बढ़ाए जाने की दावे किए थे। लेकिन, दिनभर यात्री परेशान रहे। धक्कामुक्की के बीच किसी तरह लोग बसों में सवार हुए। इस दौरान महिलाओं को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ीं। उधर, गजरौला में बहनें रोडवेज बस स्टैंड पर गईं, लेकिन यहां पर बस नहीं रुक रही थीं। अधिकांश बस हाईवे के ऊपर से गुजर रही थीं। इस कारण बहनों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वह बसों का काफी देर तक इंतजार करती रहीं। बस आते ही बहनें उसमें सवार होने के लिए दौड़ पड़तीं। बस थोड़ी देर में बहनों और अन्य यात्रियों से भर जाती। एआरएम मोहम्मद शफी ने बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण बहनों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, बसों के फेरे बढ़ाए गए थे। दिन भर आती और जाती रहीं। लोकल रूटों पर बसों का संचालन होता रहा।
जगह-जगह बनी जाम की स्थिति, रेंगते रहे वाहन
रक्षाबंधन के चलते और दिनों की अपेक्षा सड़कों पर वाहनों की संख्या अधिक रही। ऐसे में अधिक भीड़ होने के चलते कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। शहर में टीपी नगर, जोया रोड व बाजार में भी भीड़ बढ़ने से वाहन रेंगते रहे। जिसके चलते लोगों को त्योहार पर परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, गजरौला में व्यस्त रहने वाले चौपला पर भी जाम की स्थिति बनी रही। दिन भर वाहनों की लाइन लगी रही ओर यात्री परेशान रहे। उधर, देहात में ढबारसी व आदमपुर क्षेत्र में भी मार्गों पर जाम की हालात रहे।