फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Children will be trained in volleyball and handball

Amroha News: वॉलीबाॅल और हैंडबाॅल में प्रशिक्षित होंगे बच्चे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Children will be trained in volleyball and handball
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अब खेलों की मुख्य धारा से जोड़ने की कवायद शुरू की गई है। खो-खो कबड्डी के बाद वॉलीबाॅल व हैंडबॉल आदि में भी पूरी तरह पारंगत किया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में खेलकूद सामग्री खरीदी जाएगी। साथ ही बच्चों को संकुल, ब्लॉक और जिला स्तर पर प्रतिभाग कराया जाएगा।
जिले में 1266 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें करीब एक लाख बच्चे पंजीकृत हैं। समय-समय पर बच्चों की खेल प्रतिभा निखारने के लिए विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होती हैं। इसके बाद बच्चे संकुल, ब्लाक, जिला, मंडल एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन करते हैं। विद्यालयों में खेलों के लिए अलग से बजट भेजा गया है। जिसके तहत परिषदीय विद्यालय को पांच-पांच हजार और जूनियर को दस-दस हजार रुपये मिलेंगे। इससे बैट-बाॅल, बैडमिंटन, वाॅलीबाॅल, हैंडबाॅल, कैरमबोर्ड, शतरंज, लूडो आदि खेल सामग्री खरीदी जाएगी। स्थानीय स्तर पर खेले जाने वाले पारंपरिक खेलों को भी समाहित किया जाएगा।
विज्ञापन

- जिले को स्पोर्ट्स के लिए ग्रांट मिली है। खेल में रुचि रखने वाले बच्चों के लिए विद्यालयों में खेलकूद सामग्री की खरीद की जाएगी। विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में निर्धारित धनराशि भेजी जा रही है। बच्चों को खेलों में निपुण बनाने के लिए यह अच्छी पहल है। डॉ. मोनिका, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed