फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Children were taught ways to protect themselves from cybercrime.

Amroha News: बच्चों को बताया अच्छे-बुरे स्पर्श का अंतर, साइबर अपराध से बचाव के तरीके

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Children were taught ways to protect themselves from cybercrime.
अमरोहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को ढबारसी स्थित छिद्दा सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें प्राधिकरण के सचिव अभिषेक कुमार व्यास ने विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों और सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। जागरूकता के अभाव में लोग कई बार अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छे और बुरे स्पर्श के बीच अंतर समझाते हुए किसी भी अनुचित घटना की जानकारी विश्वसनीय व्यक्ति या संबंधित अधिकारियों को देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शिविर में बाल लैंगिक अपराधों से संरक्षण कानून, बाल विवाह की रोकथाम, शिक्षा का अधिकार, साइबर अपराध से बचाव, महिलाओं एवं बच्चों के अधिकार और मौलिक कर्तव्यों के बारे में भी बताया गया। विद्यार्थियों को जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध निशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक कुमार व्यास ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्याय और कानूनी सहायता पहुंचाना है। शिविर में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed