{"_id":"69fe2ff7b1bfb525250045d7","slug":"children-climbed-a-50-foot-high-tank-to-make-a-reel-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-163240-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रील बनाने के चक्कर में 50 फीट ऊंचे टैंक पर चढ़े बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रील बनाने के चक्कर में 50 फीट ऊंचे टैंक पर चढ़े बच्चे
Sat, 09 May 2026 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 09 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। सोशल मीडिया पर रील और वीडियो बनाने का जुनून बच्चों की जान पर भारी पड़ रहा है। क्षेत्र के गांव नूरपुर खुर्द में शुक्रवार को जल जीवन मिशन के तहत बना करीब 50 फीट ऊंचा ओवरहेड टैंक मनोरंजन का अखाड़ा बन गया। गांव के कुछ बच्चे खेल-खेल में सुरक्षा घेरा लांघकर टैंक की ऊपरी सीढ़ियों तक जा पहुंचे और वहां रील बनाने लगे। इतनी ऊंचाई पर बच्चों को देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। आनन-फानन में लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए बच्चों को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
इस घटना ने विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर की है। ग्रामीणों का आरोप है कि इतने ऊंचे टैंक की रखवाली के लिए वहां कोई जिम्मेदार कर्मचारी तैनात नहीं था, जो बच्चों को ऊपर चढ़ने से रोक सके।
विज्ञापन
इस घटना ने विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर की है। ग्रामीणों का आरोप है कि इतने ऊंचे टैंक की रखवाली के लिए वहां कोई जिम्मेदार कर्मचारी तैनात नहीं था, जो बच्चों को ऊपर चढ़ने से रोक सके।
विज्ञापन