{"_id":"67500efe823d43dc900ef700","slug":"child-welfare-committee-team-stopped-the-marriage-of-a-minor-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-130203-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बाल कल्याण समिति की टीम ने रुकवाया नाबालिग का विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बाल कल्याण समिति की टीम ने रुकवाया नाबालिग का विवाह
Wed, 04 Dec 2024 01:42 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:42 PM IST
विज्ञापन
उझारी (अमरोहा)। बाल कल्याण समिति की टीम ने एक मोहल्ले नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई। इस दौरान हंगामा भी हुआ। नाबालिग लड़की के परिजनों के चेतावनी देते हुए समझाया कि जब तक बेटी की उम्र 18 वर्ष की पूरी न हो जाए। तब तक विवाह नहीं करना है। यह दंडनीय अपराध है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण 17 वर्षीय बेटी की ही शादी कर रहे थे। मंगलवार रात को बरात आनी थी। विवाह का कार्यक्रम का आयोजन बुरावली रोड स्थित एक मैरिज होम में होना था। टेंट लग चुका था। बरातियों के लिए भोजन बनाया जा रहा था। इसी बीच बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अतुलेश भारद्वाज स्थानीय पुलिस कर्मियों को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शादी वाले घर जाकर विवाह रुकवा दिया। लड़की का विवाह रुकने से शादी के घर में माहौल पूरी तरह बदल गया। दूल्हे के घर चल रही शादी की तैयारियां धरी रह गईं। वह लड़की अपने साथ ले गए। जिसे वन स्टॉप सेंटर पर रखा गया है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अतुलेश भाद्वाज ने बताया कि बाल विवाह रुकवाया गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि बाल कल्याण समिति ने विवाह रुकवाया है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।