फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Child welfare committee stopped the marriage of a minor girl

Amroha News: बाल कल्याण समिति ने रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Child welfare committee stopped the marriage of a minor girl
रहरा। थाना क्षेत्र के गांव में हो रही एक नाबालिग लड़की की शादी को बाल कल्याण समिति ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया है। शादी रुकने से लड़की और लड़के पक्ष के परिवारों में चली रही खुशियों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में किसान अपनी 16 वर्षीय बेटी की शादी कर रहा था। पड़ोसी गांव से बरात सोमवार को गांव में पहुंच गई थी। बरात चढ़त शुरू हो गई। इसी बीच गांव के ही एक व्यक्ति ने पुलिस को नाबालिग की शादी की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सूचना बाल कल्याण समिति के अधिकारियों को दी। जानकारी मिलने पर बाल कल्याण समिति की टीम गांव में पहुंच गई और शादी को रुकवा दिया। लड़की के पिता को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को लड़की के बयान दर्ज किए जाएंगे। हालांकि इस मामले में अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि रहरा के गांव में नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही थी। सीओ ने बताया कि लड़की के पिता को चेतावनी दी है कि यदि नाबालिग की चोरी छिपे शादी कराई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed