फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   child thief

दो घंटे चला उन्मादी भीड़ का तांडव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
child thief
ढबारसी(अमरोहा)। आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव देहरी खादर गांव में बच्चा चोर का शोर मचने पर ग्रामीणों ने एक अजनबी को दौड़ाकर पकड़ लिया। उसकी पिटाई शुरू कर दी। उन्मादी भीड़ का तांडव करीब दो घंटे तक चलता रहा, लेकिन वहां दो किलोमीटर दूर हसनपुर-बदायूं मार्ग पर गुरैठा भट्ठा के पास स्थित पुलिस पिकेट से कोई पुलिसवाला मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

उन्मादी भीड़ की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव देहरी खादर का बताया जा रहा है। वीडियो में पिटते दिखने वाले व्यक्ति का शव बुधवार सुबह महोवा नदी के पुल के नीचे रजपुरा थानाक्षेत्र में मिला था। बताया जाता है कि मंगलवार की रात 11 बजे देहरी खादर गांव में बच्चा चोर का शोर मचा। गांव में करीब दो घंटे तक उन्मादी भीड़ का तांडव चलता रहा। इस दौरान पकड़ों मारों का का शोर मचता रहा। ये हंगामा रात एक बजे तक चलता रहा लेकिन गांव से करीब दो किमी दूर हसनपुर-बदायूं मार्ग पर स्थित गुरैठा भट्ठा के पास स्थित पुलिस पिकेट तक सूचना नहीं पहुंच सकी। पिकेट पुलिस गांव नहीं पहुंची। पिकेट पर एक दरोगा, चार सिपाही और दो होमगार्ड की तैनाती बताई जा रही है।
विज्ञापन

मोहित की तबीयत बिगड़ी
ढबारसी। देहरी खादर गांव निवासी चंद्रवती के चार वर्षीय बेटे मोहित को अजनबी आदमी ने उठाया था, इसकी चर्चा गांवों में हैं। इस घटना के बाद मोहित दहशत में है। बताया जाता है कि उसकी तबीयत बिगड़ गई है। गांव में ही निजी चिकित्सक के यहां उसका इलाज चल रहा है। मोहित के पिता हरि सिंह डेढ़ माह से हरियाणा के चांदपुर में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed