{"_id":"577429384f1c1b717b79ac73","slug":"child-died-in-nursing-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम में आपरेशन के दौरान नवजात की मौत, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग होम में आपरेशन के दौरान नवजात की मौत, जमकर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 30 Jun 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के आवास विकास द्वितीय कालोनी के एक मकान में चल रहे नर्सिंग होम में ऑपरेश्ान थियेटर का हाल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर की पॉश कालोनी िस्थ्ात एक नर्सिंग होम में आपरेशान के दौरान नवजात की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। डाक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई, लेकिन मौका देखते ही डाक्टर वहां से लापता हो गई। परिजनों ने जच्चा को दूसरे अस्पताल में दाखिल किया है। अन्य मरीज भी वहां से चले गए हैं। देर रात तक परिजन कोतवाली में जमा थे। आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
शहर की काशीराम कालोनी निवासी मनोज कुमार की पत्नी विनोद कुमारी को सुबह प्रसव पीड़ा हुई। दाई राजवती के कहने पर उसने अपनी पत्नी को आठ बजे पॉश कालोनी में स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यह अस्पताल एक प्राइवेट मकान में चल रहा था। रात करीब नौ बजे डाक्टर ने उसका ऑपरेशन कर दिया, जिसमें बच्चे की जान चली गई। डाक्टर ने जब उसको मृत घोषित किया तो परिजनों के होश उड़ गए।
नवजात को लेकर दूसरे अस्पताल पहुंचे, मगर वहां भी मृत करार दे दिया गया। इसके बाद परिजनों ने महिला डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। डाक्टर से तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पूरा मामला जाना, जिसके बाद परिजनों ने हालत बिगड़ने पर जच्चा को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के कहने पर परिजन कोतवाली में रिपोर्ट लिखाने पहुंच गए हैं, लेकिन देर रात तक मामला दर्ज नहीं हो सका था।