फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   chetan said, facilities from sportsman

खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं

Sat, 25 Mar 2017 12:46 AM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Mar 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
chetan said, facilities from sportsman
chetan
अमरोहा। प्रदेश सरकार में खेल मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि मैं खुद क्रिकेटर रहा हूं, खिलाड़ियों का दर्द समझता हूं, उनकी परेशानियों को महसूस करता हूं। जनपद और प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी हैं, कमी सिर्फ सुविधा और व्यवस्थाओं की है। युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए जो सुविधा होनी चाहिए वह नहीं मिल पाती हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए खेल मैदान से लेकर अखाड़े, नेट की व्यवस्था कराई जाएगी। खेलों के कोचों को प्रशिक्षण देकर और ट्रेंड किया जाएगा, जिससे वे आधुनिक जमाने के दाव पेंच सिखाकर खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा सकें।
विज्ञापन


खेल मंत्री चेतन चौहान ने भाजपा नेता युद्धवीर सिंह के आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि खेल नीति को प्रभावी बनाया जाएगा। जिससे युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने का मौका मिल सकेगा। जिले में स्टेडियम निर्माण को जो जमीन चिह्नित की गई है, उसका इंजीनियरों द्वारा निरीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानक पूर्ण हैं तो स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही खेलों के लिए सभी सामान, कोच, नेट, अखाड़े, मैदान आदि की व्यवस्था कराई जाएगी। खेलों के जो कोच हैं, उन्हें भी प्रशिक्षण देकर और ट्रेंड किया जाएगा। जिससे युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण दे सकें। मेरी उम्मीद है, जिले से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकले और पूरे देश में अमरोहा का नाम ऊंचा करें। खेलों का प्रशिक्षण देने के लिए कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे। 

जिले में कराई जाएगी उद्योगों की स्थापना
अमरोहा। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि जिले में उद्योगों की स्थापना कराई जाएगी, जिससे बेरोजगारों को अधिक से अधिक रोजगार मिले सके। जो उद्योग चल रहे हैं उन्हें और विकसित कराया जाएगा। जिससे अधिक रोजगार दे सकें।

दिल्ली जाने वाली ट्रेनों का अमरोहा में ठहराव होगा
अमरोहा। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि क्षेत्र के काफी लोग रोजगार के लिए प्रतिदिन दिल्ली, गाजियाबाद जाते हैं। ऐसे लोग प्रतिदिन अपने घर से ड्यूटी कर सकें, इसके लिए दिल्ली को जाने वाली ट्रेनों का अमरोहा में ठहराव कराया जाएगा।

सुबह के समय दिल्ली को जाने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए, इसे प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने डग्गामार वाहनों पर शिकंजा कसने की बात कही है। कहा कि बगैर परमिट के दौड़ने वाली बसों को बंद कराया जाएगा। 

क्षेत्र में विश्वविद्यालय की स्थापना को होगा प्रयास
अमरोहा। खेल मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएं जाएंगे। युवाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विश्वविद्यालय की स्थापना को भी प्रयास किया जाएगा। इससे क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए क्षेत्र से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। 


पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर तंज कसा
अमरोहा। भाजपा सरकार में खेल मंत्री चेतन चौहान ने समर्थकों को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर तंज कसा। बोले बूढ़ा हो गया हूं, लेकिन आज भी क्रिकेट की बॉल से खेलता हूूं, अखिलेश यादव की तरह टेनिस की बॉल से नहीं खेलता हूं। अखिलेश यादव ने चुनाव के दौरान मुझ पर तंज सका था, कि चेतन चौहान अब कहां दौड़ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed