फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   chetan chauhan

चेतन का असमय चले जाना बेहद पीड़ादायक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
chetan chauhan
गजरौला(अमरोहा) में दिवंगत मंत्री चेतन चौहान की आरिष्टी के दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करतीं - फोटो : GAJRAULA
गजरौला(अमरोहा)। पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर और प्रदेश की भाजपा सरकार में होमगार्ड कल्याण एवं नागरिक सुरक्षा विभाग मंत्री रहे चेतन चौहान को त्रयोदशी संस्कार (अरिष्टी) में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। चेतन को श्रद्धांजलि देने के लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार समेत तमाम भाजपाई और प्रशासनिक अफसर भी पहुंचे। यहां केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चेतन चौहान का असमय चले जाना बेहद पीड़ादायक है। उनकी मोहक मुस्कान आंखों से ओझल नहीं होती है।
विज्ञापन

शनिवार को यहां कोरल न्यूज प्रिंट्स फैक्टरी में तीन दिवसीय शोक एवं श्रद्धांजलि समारोह के अंतिम दिन सुबह के समय हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें जनपद के प्रभारी मंत्री विजय कश्यप ने शिरकत की। डीएम उमेश मिश्र एवं एसपी डा. विपिन ताडा के साथ ही विभिन्न विभागों के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान को ढांढस बंधाया। इसके बाद वहां आए विशिष्टजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। बाद में आरिष्टी का आयोजन हुआ। शाम को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार भी यहां आए। उन्होंने चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान से काफी देर तक विभिन्न मुद्दों पर बात भी की। साथ ही कहा कि उन्होंने अपना भाई खो दिया है। इस मौके पर आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल और मंडी धनौरा के विधायक राजीव तरारा आदि भी मौजूद रहे। वहीं दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के फार्मर डायरेक्टर मनजीत सिंह, सीके खन्ना, शशि खन्ना, हरीश सिंगला ने भी उनकी पत्नी संगीता चौहान से मुलाकात की। बता दें कि चेतन चौहान डीडीसीए के वाइस प्रेसीडेंट भी रह चुके थे।
विज्ञापन

राजनीति की पिच पर दौड़ सकती हैं संगीता
गजरौला। मंत्री चेतन चौहान के निधन के बाद रिक्त हुई नौगांवा विधानसभा सादात सीट पर उपचुनावों की तैयारी के बीच जहां भाजपा में ही कई दिग्गजों में टिकट लेने को होड़ मची हुई है। वहीं पार्टी हाईकमान के निर्देश पर उनकी पत्नी संगीता चौहान भी यहां से चुनाव लड़ने को मैदान में उतर सकती हैं। हालांकि अभी उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। फिलहाल तो उनका यही कहना है कि पार्टी का जो भी आदेश होगा उन्हें स्वीकार्य होगा लेकिन राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि मंत्री चेतन चौहान के निधन के बाद उनके प्रशंसकों और पार्टीजनों के साथ ही क्षेत्रीय जनता के मन में उठी सहानुभूति की लहर आसानी से संगीता चौहान को जीत की मंजिल तक ले जा सकती है। बता दें कि संगीता चौहान सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में महाप्रबंधक के पद से हाल ही में सेवानिवृत्त हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद-
श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर जीवनदीप आश्रम रुड़की (हरिद्वार) के महामंडलेश्वर स्वामी यतिंद्रानंद गिरि, डिबाई (बुलंदशहर) की विधायक अनीता लोधी, मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, मुरादाबाद के पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह, अमरोहा के पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, कंवर सिंह तंवर, नगीना (बिजनौर) के पूर्व सांसद यशवीर सिंह, मंडी धनौरा के विधायक राजीव तरारा, हसनपुर के विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, मंडी धनौरा नगर पालिका के चेयरमैन राजेश सैनी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक मोगा, डा. चंद्रमोहन, भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश चौधरी, अमरोहा नगर पालिका की चेयरपर्सन शशि जैन, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शरद गर्ग, निर्देश चौहान, महेंद्र प्रजापति, डा. उत्तम सिंह प्रजापति, सुनील चौहान, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी, ओमप्रकाश गोला, उदय गिरि गोस्वामी, अंकुर अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह लालू, हसनपुर के पूर्व चेयरमैन राकेश बंसल कालू, गूर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश गूर्जर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed