फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   chetan chauhan

सलामी बल्लेबाज हूं..राजनीति में आते ही छक्का जड़ा है

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
chetan chauhan
मंडी धनौरा (अमरोहा)। क्रिकेट की पारी समाप्त कर राजनीति की पारी शुरू करते समय चेतन चौहान ने एक सवाल पर कहा था कि वह राजनीति में शुचिता स्थापित करना चाहता हूं।
विज्ञापन

सियासी सक्रियता के दौरान 1991 में अमरोहा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बनने के बाद हर कस्बे में दौरा किया था। इस दौरान जब वह मंडी धनौरा पहुंचे तो उनसे राजनीति में आने के उद्देश्य पर सवाल किया गया था। जवाब में उन्होंने कहा था कि वह स्वस्थ और साफ सुथरी राजनीति करना चाहते हैं। चुनाव जीतने के बाद नगर में आयोजित एक सम्मान समारोह में उन्होंने कहा था कि वह सलामी बल्लेबाज रहे हैं और अब सियासी पारी की ओपनिंग करते हुए छक्का मारा है। छक्के से उनका आशय अपनी अमरोहा लोकसभा सीट के साथ पांचों विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत से था। वह दौर राम मंदिर लहर का था। उस समय अमरोहा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत हसनपुर, गंगेश्वरी, अमरोहा, धामपुर व स्योहारा विधानसभा क्षेत्र आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed