फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cheta administration, construction of underpass started after farmers' struggles

गांववालों के संघर्ष ने दिखाया असर, नारंगपुर में अंडरपास बनना शुरु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cheta administration, construction of underpass started after farmers' struggles
अमरोहा। किसानों और स्थानीय लोगों के संघर्षों के बाद प्रशासन चेत गया है। अब नारंगपुर में अंडरपास बनना शुरू हो गया है। इससे आसपास के लोगों के साथ ही चार जिलों के लिए आवागमन और बेहतर होगा। भाकियू असली, स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन और बसपा सांसद कुंवर दानिश अली के दखल के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अंडरपास बनाने पर रजामंद हुई। इसके लिए खुदाई का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सरकड़ी कमाल, भवालपुर, असावर, गजरौला प्रभुवन, नगलिया समेत 24 से अधिक गांव के आने जाने का रास्ता नारंगपुर है। हाईवे के सिक्स लेन बनाने से नारंगपुर में ओवरब्रिज बनाया गया। इसके चलते बुलंदशहर, संभल, अलीगढ़ जाने के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ती। स्थानीय लोग और भाकियू असली ने इस समस्या को लेकर आंदोलन शुरू किया था।
विज्ञापन

उनका कहना था कि यह चौराहा महत्वपूर्ण है। गन्ने की पेराई के सीजन में ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों आवागमन अधिक होता है, जहां फिर स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना कर पड़ता था। गांववालों ने अंडरपास बनाने की मांग के लिए वृहद स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। सड़क जाम के अलावा कई बार विरोध प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के आंदोलन को बसपा सांसद कुुंवर दानिश अली ने समर्थन जताया था। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना प्रबंधक को अंडर पास बनाने के निर्देश दिए थे। अब अंडरपास के लिए खुदाई का काम शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि इससे आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed