{"_id":"660705703470aa40c001dd7d","slug":"check-illegal-liquor-and-cash-24-hours-at-check-post-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-116314-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिले के सभी चेक पोस्ट पर 24 घंटे करें अवैध शराब व नगदी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिले के सभी चेक पोस्ट पर 24 घंटे करें अवैध शराब व नगदी की जांच
विज्ञापन
अमरोहा। व्यय प्रेक्षक यूके अश्विन कुमार धनरूप ने अधीनस्थों को जिले की सीमा से लगे सभी चेक पोस्टों पर 24 घंटे वाहनों चेकिंग करने के निर्देश दिए। कहा कि जांच करने और अवैध शराब परिवहन, नगदी एवं अन्य वस्तुओं की जांच करें।
कलक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन व्यय से जुड़े सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। व्यय प्रेक्षक ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप व्यय से संबंधित सभी टीम स्वतंत्रता के साथ नियमानुसार निष्पक्षता एवं सजगता पूर्वक कार्य करें। उन्होंने कहा कि रकम और वस्तुओं के जब्ती बनाने के दौरान आयकर विभाग तथा जीएसटी के अधिकारियों को अवश्य सूचित करें। उन्होंने चेक पोस्टों पर निगरानी दल द्वारा की जाने वाली सभी गतिविधियों की वीडियोग्राफी-रिकॉर्डिंग आदि करने के लिए कहा ताकि लेखा टीम को गणना करने में दिक्कत नहीं हो।
डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि निर्वाचन व्यय के लिए लगाई गई सभी टीम गंभीरता के साथ सक्रिय रूप से कार्य करें। लिमिट से ज्यादा शराब बिक्री वाले दुकानों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह, एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव, मुख्य कोषाधिकारी हामिद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- --