{"_id":"6758a66c71edc3a7140f9f77","slug":"changing-trend-the-craze-of-haldi-and-mehndi-shoot-is-increasing-with-pre-wedding-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-130604-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बदलता ट्रेंड... प्री-वेडिंग के साथ हल्दी और मेहंदी शूट का बढ़ रहा क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बदलता ट्रेंड... प्री-वेडिंग के साथ हल्दी और मेहंदी शूट का बढ़ रहा क्रेज
Wed, 11 Dec 2024 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 11 Dec 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
शादी के खूबसूरत पलों को संजोकर हर कोई रखना चाहता है। इसके लिए फोटो और वीडियो सबसे अहम होते है। लेकिन, इस डिजिटल युग में शादी को और भी यादगार बनाया जा रहा है। दरअसल, शादी की रस्म-रिवाज समय के साथ बदल गए हैं। इसमें बदलाव के लिए कहीं न कहीं वीडियो और फोटोग्राफी का भी अहम रोल है।
अब प्री-वेडिंग और पोस्ट-वेडिंग से लेकर हल्दी और मेहंदी के पलों को नवविवाहितों द्वारा सहेजा जा रहा है। महंगे कैमरों के साथ ड्रोन का भी खूब प्रयोग हो रहा है। जिससे वीडियोग्राफी का क्रेज अलग तरह का है। इसके लिए लोग लाखों रुपये खर्च करने से नहीं चूक रहे हैं। बड़े-बड़े शहरों के बाद अब प्री वेडिंग का क्रेज गांव देहात में खूब देखा जा रहा है। आधुनिकता की दौड़ में प्री-वेडिंग फोटो शूट का ट्रेंड युवाओं में है। शादी से पहले पहाड़ों पर होने वाले प्री वेडिंग शूट को लेकर नव युगल काफी उत्साहित रहते हैं।
वीडियोग्राफर भी नए-नए प्रयोग के साथ उन्हें रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पहाड़ों के अलावा विशेष जगह पर प्री वेडिंग शूट किए जा रहे हैं। अमरोहा जिले में भी इसका खूब चलन है। जिससे वीडियो और फोटाेग्राफर में भी उत्साह है। उनके व्यवसाय को भी खूब बढ़ावा मिल रहा है। फोटाेग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा ने बताया कि सहालग में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। शादी से पहले प्री वेडिंग वीडियो और फोटो शूट होता है। उसके बाद हल्दी और मेहंदी से लेकर शादी की सभी रस्मों को कैद किया जा रहा है। इससे उनके व्यवसाय में बढ़ोतरी हुई है। इसके लिए दो लाख तक पार्टी से लिए जाते हैं।
विज्ञापन
शादी अब एल्बम तक सीमित नहीं
मनीष अरोड़ा ने बताया कि शादी अब एल्बम तक सीमित नहीं है। वीडियोग्राफी का चलन बढ़ा है। ऐसे में प्री-वेडिंग फोटो शूट और हल्दी-मेहंदी के चलन ने काम को और बढ़ा कर दिया है। शादी की यादों को संजोने के लिए लोग अच्छे स्थानों पर फोटो व वीडियो कराने पहुंचते हैं, जिससे बजट में बढ़ोतरी होती है। यही नहीं दोस्तों, रिश्तेदारों को भी इस प्री-वेडिंग एलबम में पूरी जगह दी जा रही है।
तीन लाख तक का होता है पैकेज
बदलते दौर में शादी कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाने के लिए कई रस्मों में बढ़ोतरी हो गई है। नए तौर तरीकों ने कई व्यवसायों को बढ़ा दिया गया है। इस कड़ी में फोटोग्राफी के पैटर्न में हाईटेक बदलाव हुआ है। शादी कार्यक्रम की फोटोग्राफी से पहले हल्दी, मेहंदी और प्री-वेडिंग शूट का भी चलन बढ़ा है। शादी की वीडियोग्राफी से लेकर एल्बम में तमाम तरह की वैरायटी देकर कीमतें तय हो रही हैं। फोटोग्राफर मनीष अरोड़ा ने बताया कि प्री-वेडिंग से लेकर हल्दी, मेहंदी व शादी तक का पैकेज दो से तीन लाख के बीच बैठता है। इसमें शादी के दौरान एलईडी भी शामिल रहती है।
साधारण एल्बम व वीडियोग्राफी ट्रेंड से हो रही बाहर
फोटो स्टूडियो रविंंद्र सिंह ने बताया कि अब धीरे-धीरे सब कुछ डिजिटल हो रहा है। ऐसे में पुराने जमाने की एल्बम और वीडियोग्राफी चलन से बाहर हो रही हैं। हालांकि, साधारण एल्बम और वीडियो के लिए 30 से 40 हजार लिए जा रहे हैं। जबकि, डिजिटल के तौर पर सिनेमैटिक व कैंडिट फोटो ग्राफी खूब हो रही है। इसके लिए कैनबरा एल्बम चलन में है। जिसमें डिजिटल फोटो रहते हैं।