फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Changed mood of the weather, the temperature dropped by three degrees

अमरोहा: मौसम का बदला मिजाज, तीन डिग्री लुढ़का तापमान

Tue, 14 Feb 2023 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 14 Feb 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Changed mood of the weather, the temperature dropped by three degrees
अमरोहा। कई दिन तेज धूप निकलने के बाद सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया। शीत लहर चली, जिस कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर निकले लोग धूल में बेहाल दिखे। पिछले पंद्रह दिन से मौसम तेजी से करवट बदल रहा था। तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही थी। दोपहर के समय धूप में लोगों के पसीने छूटने लगे थे, लेकिन सोमवार की सुबह से अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से शाम तक तेज हवा चली, जिस कारण लोगों को ठंड का एहसास होना शुरू हो गया, जबकि रविवार को मौसम सामान्य था। जैसे-जैसे सूरज चढ़ने लगा तो धूप चटक होती चली गई। लेकिन ठंडी हवा के चलते सूरज की तपिश कुछ खास असर नहीं दिखा सकी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन-तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अगले दो दिन तक इस तरह का मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed