फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Change the workspace of 13 sub inspectors

13 सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Change the workspace of 13 sub inspectors
एसपी ने जनपद के तेरह सब इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इसमें दो चौकी प्रभारियों को थाने में तैनाती दी गई है। जबकि सैदनगली थाने में तैनात एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। वही पुलिस लाइन से सात दरोगाओं को चौकी और थाने में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि सोमवार की रात सैदनगली थाने में तैनात शिव प्रताप सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। जबकि मनोटा चौकी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा को हसनपुर कोतवाली और जमुना खास चौकी प्रभारी अशोक कुमार शर्मा को नौगांवा सादात थाने में तैनाती दी गई है। ऐसे ही व्यापार प्रकोष्ठ में तैनात अजीत सिंह को न्यायालय सुरक्षा भेजा गया है। जबकि पुलिस लाइन से अशोक कुमार पाठक को व्यापार प्रकोष्ठ भेजा गया है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थाने में तैनात पवन पाठक को जमना खास चौकी प्रभारी बनाया गया है और जमना खास चौकी प्रभारी अशोक बाबू शर्मा को नौगांवा सादात थाने में तैनाती दी गई है। जबकि पुलिस लाइन से संजय तोमर को मनोटा चौकी प्रभारी, रवि कुमार को उझारी चौकी प्रभारी, तेजेंद्र बालियान को डिडौली कोतवाली, अमरीश कुमार सिंह को नौगांवा सादात थाना, राकेश कुमार यादव बछरायूं, मोहम्मद मुस्ताक को अमरोहा नगर कोतवाली और गजेंद्र पाल शर्मा को डिडौली कोतवाली भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed