फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Change of workspace of 16 police personnel including 8 inspectors

8 इंस्पेक्टरों समेत 16 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Change of workspace of 16 police personnel including 8 inspectors
8 इंस् जिले में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया। मंगलवार की रात फिर एसपी ने आठ इंस्पेक्टर समेत 16 पुलिस कर्मियों का तबादला कर दिया। इनमें मंडी धनौरा के एसओ नरेंद्र सिंह को थाने से हटा कर उन्हें आइजीआरएस/शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन

एसपी आदित्य लाग्हे ने बताया कि मंडी धनौरा थाने का चार्ज इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह को दिया गया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर अभितेंद्र सिंह को रहरा थाने से गजरौला थाने में निरीक्षक अपराध के रूप में तैनाती दी गई है। इंस्पेक्टर कांतिप्रसाद शर्मा को पुलिस लाइन से अपराध निरीक्षक नौगांवा सादात बनाया है। जबकि गजरौला थाने से तैनात इंस्पेक्टर उमेश गुप्ता को अपराध निरीक्षक अमरोहा नगर बनाया है। इसके अलावा ढबारसी चौकी प्रभारी के रूप में तैनात इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह और न्यायालय सुरक्षा प्रभारी सुनील कुमार को अपराध शाखा भेजा गया है। रिट सेल प्रभारी सतीश चंद्र यादव को न्यायालय सुरक्षा प्रभारी और आइजीआरएस प्रभारी रणवीर सिंह को सर्विलांस व साइबर सेल प्रभारी। जबकि संजय कुमार को एसओजी से एसएसआई डिडौली बनाया गया है। ऐसे ही अतरासी चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार को वेंक्टेश्वरा चौकी प्रभारी बनाया है। वेंक्टेश्वरा चौकी प्रभारी कमल सिंह को अतरासी चौकी प्रभारी, रामेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से गजरौला की औद्योगिक चौकी प्रभारी, महेश आर्य को पुलिस लाइन से रिट सेल प्रभारी, तेजवीर सिंह को पुलिस लाइन से सम्मन सेल प्रभारी और माया देवी को सम्मन सेल प्रभारी से हटाकर महिला सम्मान कोष आर्थिक सहायता प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed