फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   chakaghi ka nagala,tention.amroha

चकघी का नगला में फिर सामने आए दो समुदाय के लोग, तनाव

Sun, 12 Jun 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 12 Jun 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
chakaghi ka nagala,tention.amroha
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
 देहात थाना क्षेत्र के चकघी का नगला गांव में शनिवार की सुबह दोनों समुदाय के लोगों में फिर तनाव हो गया। सूचना पर थाना पुलिस गांव में पहुंची। लोगों को समझाया। पीएसी भी बुला ली गई। पुलिस एवं पीएसी ने रूट मार्च कर गांव के लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के चकघी का नगला गांव में दोनों समुदाय के बीच काफी समय से तनाव है। एक समुदाय के लोग एक स्थान पर सामूहिक रूप से नमाज पढ़ना चाहते हैं। दूसरे समुदाय के लोग इसे नई परंपरा बताते हुए विरोध कर रहे हैं। शनिवार की सुबह लोगों ने सामूहिक नमाज पढ़ने की कोशिश की तो दूसरे समुदाय के लोगों ने इसे नई परंपरा बताते हुए विरोध किया।
विज्ञापन


इस पर दोनों समुदायों के बीच तनाव हो गया। सूचना पर थाना पुलिस हरकत में आई। थानाध्यक्ष ऋषि कुमार थाना पुलिस के साथ गांव में पहुंचे। लोगों को समझाया। गांव में तनाव देख पीएसी बुला ली गई। ग्रामीणों को सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिए पुलिस एवं पीएसी ने रूट मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी शील कुमार ने बताया कि चक घी का नगला में सुबह दोनों समुदाय के लोगों के बीच तनाव हो गया था, मगर अब शांति है। लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए पुलिस एवं पीएसी ने रूट मार्च किया। किसी को भी गांव की शांति बिगाड़ने नहीं दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed