{"_id":"6418c2566f109b6cc70c9ed6","slug":"chaitra-navratri-from-tomorrow-decorated-temple-purchase-of-worship-materials-jpnagar-news-c-15-1-90793-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चैत्र नवरात्र कल से, सजे मंदिर, पूजन सामग्री की हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चैत्र नवरात्र कल से, सजे मंदिर, पूजन सामग्री की हुई खरीदारी
विज्ञापन
अमरोहा। 22 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू हो रही है। इसके लिए घरों और मंदिरों में माता के दरबार सजने लगे हैं। मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट का कार्य शुरू हो गया है। सोमवार को महिलाएं बाजार में पूजन सामग्री खरीदती नजर आईं।
बाजारों में माता रानी की प्रतिमाएं और पूजन सामग्री की दुकानें सज गईं हैं। शहर के वासुदेव तीर्थ मंदिर सहित पचास से अधिक मंदिरों में माता रानी की पूजा अर्चना की जाती है। दुर्गा मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भजन कीर्तन होंगे। प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर नगर का इकलौता मंदिर है, जिसमें मां दुर्गा की दस भुजाओं वाली प्रतिमा स्थापित है। इसके अलावा बाबा गंगानाथ मंदिर, चौरासी घंटे वाला मंदिर, कामनाथ मंदिर, विरासत वाला मंदिर समेत क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में नवरात्र के चलते धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। वहीं सोमवार को महिलाओं ने मोहल्ला बड़ा बाजार स्थित दुकानों से पूजन सामग्री की खरीदारी की। पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि चैत्र नवरात्र 22 मार्च बुधवार से शुरू हो रही है। इसका समापन 30 मार्च को होगा।
मां दुर्गा के नौ रूपों की होगी पूजा
22 मार्च पहला दिन मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना
23 मार्च दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी पूजा
24 मार्च तीसरा दिन मां चंद्रघण्टा पूजा
25 मार्च चौथा दिन मां कुष्माण्डा पूजा
26 मार्च पांचवां दिन मां स्कंदमाता पूजा
27 मार्च छठा दिन मां कात्यायनी पूजा
28 मार्च सातवां दिन मां कालरात्री पूजा
29 मार्च आठवां दिन मां महागौरी पूजा, महाष्टमी
30 मार्च नवां दिन मां सिद्धीदात्री पूजा, दुर्गा महानवमी, राम नवमी
दसवें दिन नवरात्रि व्रत का पारण किया जाएगा
कन्या पूजन विधि
दुर्गाष्टमी या रामनवमी, जिस दिन भी आप कन्या पूजन करना चाहते हैं उस दिन सबसे पहले मां दुर्गा की पूजा करें।
फिर कन्याओं को भोजन पर आमंत्रित करें। कन्या को घर में पधारने पर आदरपूर्वक उनको आसन पर बैठाएं।
साफ जल से उनके पांव पखारें, उनकी फूल, अक्षत आदि से पूजा करें। इसके बाद घर पर बने पकवान भोजन के लिए दें।
इस दिन हलवा, चना और पूड़ी बनाते हैं। मां दुर्गा स्वरूप कन्याओं को भोजन कराने के बाद दक्षिणा दें और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें।
इसके बाद खुशी खुशी उनको विदा करें, ताकि अगले साल फिर आपके घर माता रानी का आगमन हो।