फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   chadar chadhai

दरगाह पर जायरीन ने की चादरपोशी

Wed, 27 Apr 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 27 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
chadar chadhai
अमरोहा की विलायत शाह दरगाह के उर्स में सलाम पढ़ते जायरीन - फोटो : amar ujala
हजरत शरफुद्दीन शाह विलायत सोहरवर्दी रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स का मंगलवार को आगाज हो गया। पहले दिन तमाम अकीदतमंद दरगाह पर हाजिरी देने पहुंचे और दरगाह पर चादरपोशी कर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन


हजरत शरफद्दीन शाह विलायत शाह का चार रोजा उर्स मंगलवार से शुरू हो गया। सुबह दरगाह पर कुरान ख्वानी हुई। बाबा की दरगाह पर माथा टेकने के लिए दूरदराज शहरों से जायरीन के आने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। यहां बाद नमाजे जौहर कव्वाली की महफिल सजाई गई। इसमें कव्वालों ने बाबा की शान में कलाम पेश किए। 
विज्ञापन



दिनभर दरगाह शरीफ पर अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर मन्नतें मांगीं।  शाम ढलने पर पुरानी रिवायत के मुताबिक दरगाह पर चिराग रोशन किया गया। इस मौके पर मुल्क और कौम की तरक्की व सलामती की दुआ कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, दरगाह परिसर में लगे मेले में बच्चों ने झूलों का आनंद लिया तो महिलाओं ने जरूरत के सामान की खरीदारी की। खेल तमाशे और चाट पकौड़ियों के स्टाल भी मेले में लगे हैं। बताया जाता है कि यह ऐसी दरगाह है जहां सांप और बिच्छू भी अपना स्वभाव बदल देते हैं। इस क्षेत्र में न तो सर्प दंश करते हैं और न ही बिच्छू डंक मारते हैं। इसलिए इस करामाती दरगाह पर काफी संख्या में अकीदतमंद पहुंचते रहते हैं। 

मंगलवार को शुरू हुए उर्स में दरगाह पर हाजिरी लगाने पहुंचे अकीदतमंदों की सुविधाओं को लेकर हजरत शर्फुद्दीन शाह विलायत कमेटी के जिम्‍मेदार लोग संजीदा दिखे।

दरगाह कमेटी के मुतावल्ली नज्जार दिलावर, दरगाह प्रबंध कमेटी के सदर इब्ने हैदर एडवोकेट, हकीम सैयद हुसैन, आदिल जफर खां, नईम अहमद, हसन इमाम, ताजदार मेहंदी, कामिल सिद्दीकी, मोहम्मद अफजाल, गुलजार अहमद, नसीम अहमद, नियाज हसन, हसीन हैदर, कमर सिब्तैन, फरजंद अली, जावेद हैदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed