फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   central govt will announce 40 smart city

देश में 40 और स्मार्ट सिटी की जल्द होगी घोषणा

Sat, 19 Nov 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 19 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
central govt will announce 40 smart city
हसनपुर में शुक्रवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंचने पर मुख्य अतिथि का स्वागत करते कार्यकर्ता। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
केंद्र सरकार में शहरी विकास एवं योजना मंत्री स्वतंत्र प्रभार राव इंद्रजीत सिंह ने पार्थ होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि देश में 40 स्मार्ट सिटी और बनाने की घोषणा जल्द की जाएगी। फरवरी मार्च तक स्मार्ट सिटी के लिए शहर का चयन कर लिया जाएगा। इस दिशा में तेजी से कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के निर्माण पर पांच सौ करोड़ का बजट खर्च होगा। बताया कि जो पूर्व में साठ स्मार्ट सिटी बनाए जाने की घोषणा की गई थी, उन्हें जल्द ही पूर्ण कराया जाएगा। स्मार्ट सिटी के निर्माण पर एक लाख 45 हजार करोड़ का बजट खर्च होगा। ये स्मार्ट सिटी सभी सुविधाओं से युक्त होंगे। सपनों का शहर कहलाएंगे। 
विज्ञापन


भाजपा की परिवर्तन यात्रा लेकर निकले स्वतंत्र प्रभार मंत्री राव इंद्रजीत सिंह शुक्रवार को प्रेसवार्ता में पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने अपने विभाग के बारे में बताते हुए कहा कि जल्द ही देेश में चालीस और स्मार्ट सिटी और बनाए जाने की घोषणा की जाएगी। फरवरी मार्च तक इसकी घोषणा कर दी जाएगी। ये स्मार्ट सिटी सभी सुविधाओं से युक्त होंगे। ग्रीन यातायात, पार्किंग की सुविधा, लोगों के पैदल चलने की लिए खाली जगह होगी। शुद्ध पेयजल आदि की सुविधा रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन शहरों का चयन किया जाएगा, उन्हें स्मार्ट सिटी बनाने पर पांच सौ करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। कार्य योजना तैयार की जा रही है। 

उन्होंने बताया कि 60 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा पूर्व की जा चुकी है। इस दिशा में तेजी से कार्य चल रहा है। स्मार्ट सिटी का निर्माण पूर्ण कराया जाएगा। इस पर एक लाख 45 हजार करोड़ का बजट खर्च होगा। कार्य योजना तैयार की जा रही है। स्मार्ट सिटी से भारत के शहर देखने दिखाने लायक हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed