{"_id":"6add1e33218856d3620c1d73","slug":"census-self-enumeration-to-begin-on-november-16census-self-enumeration-to-begin-on-november-16-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-176323-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना : 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना : 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना
विज्ञापन
अमरोहा। जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। शनिवार को एडीएम एवं जिला जनगणना अधिकारी गरिमा सिंह ने धनौरा तहसील में चल रहे प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को आवंटित ब्लॉक के सभी व्यक्तियों की गणना पूरी गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए।
एडीएम ने कहा कि जनगणना का कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। आंकड़े एकत्र करने में निर्धारित मानकों का पालन किया जाए, ताकि प्रक्रिया व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। जिले के सभी चार्जों में 22 अक्तूबर से प्रशिक्षण शुरू हुआ है, जिसे दीपावली से पहले पूरा कराने की तैयारी है।
-- -- -- -- -- -- --
30 नवंबर तक चलेगी स्व-गणना
उत्तर प्रदेश में जनगणना के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना का कार्य एक दिसंबर 2026 से शुरू होकर एक जनवरी 2027 तक चलेगा। इसके बाद पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण दौर आयोजित किया जाएगा। इससे पहले लोग 16 से 30 नवंबर तक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से अपने परिवार की स्व-गणना कर सकेंगे।