फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Celebrated in Venkateshwara University, fierce fireworks

Amroha News: वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में मना जश्न, जमकर हुई आतिशबाजी

Thu, 24 Aug 2023 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 24 Aug 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Celebrated in Venkateshwara University, fierce fireworks
अमरोहा। चंद्रयान तीन की सफल लैंडिंग को देखने के लिए बुधवार को पूरा जनपद उत्साहित था। जगह जगह इसका लाइव प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई थी। श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में चंद्रयान तीन का लाइव प्रसारण देखने के लिए शिक्षक एवं छात्र एकत्र हुए। यहां सफल लैंडिंग के बाद आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। चन्द्रयान की सफल लैंडिंग के बाद विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लेकर जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर देश की इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। चेयरमैन डॉ सुधीर गिरि ने कहा कि इस शानदार उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व, इसरो की पूरी टीम एवं देश के सभी वैज्ञानिकों को जाता है। प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बनकर भारत ने पूरे विश्व को अपनी खगोलीय ताकत का एहसास कराया है। इस अवसर पर प्रोफेसर वीपीएस अरोड़ा, पूर्व विधायक कमल मलिक, डॉ. अनुभूति चौहान, सीईओ अजय श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर, भाजयुमो अध्यक्ष शुभम चौधरी, कुलपति राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed