{"_id":"604fa3ec8ebc3ed82e4a2fe7","slug":"cdo-found-corona-positive-jpnagar-news-mbd383056831","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ और प्रोबेशन अधिकारी के कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ और प्रोबेशन अधिकारी के कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप
विज्ञापन

- मार्च माह के पंद्रह दिन में केवल 16 लोग मिले कोरोना संक्रमित
- देशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर सेहत विभाग सतर्क
- सीएमओ ने दी मास्क लगाकर घरों ने निकलने की नसीहत
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है। अमरोहा में भी इसका असर दिखने लगा है। रविवार को सीडीओ, उनके माता पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। दो अधिकारियों संक्रमित मिलने पर विकास भवन के कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। उनके क्लोज कॉन्टैक्ट में आने वाले हलकान है। सोमवार को भी मजदूर समेत दो लोगों संक्रमित मिले। वहीं पिछले पंद्रह दिन में सोलह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। बढ़ते संक्रमण को लेकर सेहत विभाग सतर्क हो गया है। सीएमओ ने लोगों को घरों से निकलने पर मास्क लगाने की नसीहत दी है।
सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि जिले में अब तक 309033 लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है। इसमें 302487 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में कुल 4469 केस पॉजिटिव मिले हैं। जबकि संक्रमण से 50 लोगों की मौत हो चुकी है। मार्च महीने के पंद्रह दिन में 16 लोग संक्रमित मिले हैं। सोमवार को 259 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। जबकि 323 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जिसमें मजदूर समेत दो लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि इससे पहले रविवार को मुख्य विकास अधिकारी, उनके माता-पिता और पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी संक्रमित मिले थे। मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद के अस्पताल के भर्ती है। जबकि प्रोबेशन अधिकारी को होम क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने बताया कि देश के कई राज्यों में संक्रमण ने अपने पैर फैलाने शुरू कर दिए हैं। इसलिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। कोई भी व्यक्ति घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर लगाए। अपनी सतर्कता अपने हाथों में है। हाथों को बार-बार सैनिटाइज करते रहे।
--------------
अनिल चौहान