फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   CC road being built in 18 villages, movement of 50 thousand people will be easy

सवा तीन करोड़ की लागत से होगा गंगा की तलहटी के लोगों का आवागमन सुगम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
CC road being built in 18 villages, movement of 50 thousand people will be easy
गजरौला के गांव सुल्तानपुर में सड़क निर्माण में लगे मजदूर। संवाद - फोटो : JPNAGAR
18 गांवों में बनाई जा रही सीसी रोड, 50
विज्ञापन

हजार लोगों का आवागमन होगा आसान
गांवों में टूटे खड़ंजे और क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्या होगी दूर
सड़कों के निर्माण में सवा तीन करोड़ की आएगी लागत
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला। गंगा और बाह नदी की तलहटी में बसे 18 गांवों के करीब 50 हजार लोगों का आवागमन जल्द सुगम हो जाएगा। इन गांवों में सीसी रोड बननी शुरू हो गई है। ग्रामीणों का दावा है कि उनके गांवों में पहली बार सीसी रोड बनाने का काम चल रहा है। इन सड़कों पर सवा तीन करोड़ रुपये खर्च होंगेे।

शीशों वाली, सुल्तानपुर, जाटों वाली, ढाकों वाली, मंदिर वाली, भुड्डी वाली, विशाबली, जहांगीर वाली समेत करीब बीस गांव राम गंगा पोषक नहर और गंगा नदी की तलहटी में बसे हैं। हर साल गंगा और रामगंगा पोषक नहर के उफनाने से इन गांवों के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। साथ ही विकास कार्य भी पिछड़े हुए हैं। अधिकांश गांवों में पक्की सड़कें नहीं हैं। सिर्फ ईंटों के खडंजे बिछे हुए हैं। गांवों की सड़कों में गड्ढे हो गए हैं। हालांकि दशकों पूर्व डामर की सड़क बनी थी, वह भी टूट गई है। खड़ंजे और गड्ढा युक्त सड़कों पर दौड़ने वाले वाहन समय से पहले खराब हो रहे हैं। इसका खामियाजा गांवों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। फिलहाल लोगों की समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी। मंडी धनौरा से भाजपा विधायक राजीव तरारा के प्रयास से बन रहीं सड़कों पर सवा तीन करोड़ रुपये खर्च होेंगे। ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, कलुआ सिंह, नरोत्तम सिंह, बीरबल सिंह, गजराज सिंह, मेवा सिंह समेत कई अन्य का दावा है कि उनके गांव में पहली बार सीसी रोड बन रही हैं। इससे पहले खड़ंजे ही डाले गए थे। एक बार देवेंद्र नागपाल ने डामर की सड़क बनवाई थी, जब वह सांसद थे। वह टूट गई है। अब सीसी रोड निर्माण तेजी से चल रहा है। जल्द ही पूर्ण हो जाने की संभावना है। इससे उनका आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed