फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cbse result out

सेंटमेरी गजरौला के आयुष विश्नोई बने जिला टॉपर

Sun, 22 May 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 22 May 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
cbse result out
गजरौला के नोबल पब्लिक स्कूल में रिजल्ट घोषित होने के बाद खुशी से उछलते विद्यार्थी। - फोटो : amar ujala
सीबीएसई 12 वीं परीक्षा में सेंटमेरी गजरौला के छात्र आयुष विश्नोई ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद टॉप किया। वहीं, ब्लूबर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल धनौरा की छात्रा प्रांजली ने जिले की मेरिट सूची में दूसरे स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन


शनिवार को सीबीएसई की ओर से घोषित 12वीं के नतीजे के बाद देर रात तक जश्न का सिलसिला चलता रहा। इससे पहले जिले की मेरिट सूची में सेंटमेरी स्कूल गजरौला के छात्र आयुष विश्नोई ने परचम फहराया। उन्होंने जनपद टॉप कर परिजनाें का नाम रोशन किया। जनपद में दूसरा स्थान ब्लू बर्ड्स की छात्रा प्रांजली सिंघल ने हासिल किया।
विज्ञापन


कारमेल पब्लिक स्कूल के आदर्श ने जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं चौथे स्थान पर मंगल सिंह सीनियर सेकेंड्री स्कूल धनौरा की छात्रा अदिति रहीं। वहीं, जिले में पांचवें स्थान पर ब्लू बर्ड्स धनौरा की तुलसी अग्रवाल रहीं। विश्वबंधु एकेडमी के दीपांशु शुक्ला ने जिलेे में छठां स्थान प्राप्त किया। साक्षी ढिल्लन और हर्षित गोयल ने संयुक्त रूप से जनपद में सातवें स्थान पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसएम माडर्न एकेडमी खाता की अंजली गौतम जिले में आठवें पायदान पर हैं। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय बसेड़ा तगा की सुरभि शर्मा ने जिले में नौंवा स्थान हासिल किया। सेंटमेरी गजरौला की सृष्टि सिंघल और नोबल पब्लिक स्कूल गजरौला की मीनू गुप्ता ने संयुक्त रूप से जनपद में दसवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed