फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   caution water of many villige so poluted like a poison

सावधान! जहरीला हो गया बगद किनारे बसे गांवों का पानी

Thu, 13 Apr 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 13 Apr 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
caution water of many villige so poluted like a poison
हसनपुर क्षेत्र के गांव करनखाल से होकर गुजरती बगद नदी का दृश्य। - फोटो : amar ujala
गजरौला नगर की फैक्ट्रियों से निकल रहे प्रदूषित पानी से बगद नदी जहरीली हो गई है। जिसका असर नदी किनारे बसे गांवों के इंडिया मार्का हैंडपंपों पर दिख रहा है। उनका पानी भी तेजी के साथ दूषित हो रहा है।
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए अफसरों ने नदी किनारे बसे दर्जन भर गांवों को चिन्हित किया है, जिनमें स्थित इंडिया मार्का हैंडपंप के पानी का सैंपल भरा है। इसकी स्थानीय नहीं बल्कि उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन द्वारा मामले में अगली कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


औद्योगिक नगरी गजरौला की फैक्ट्रियों के पानी ने एक ओर जहां इलाके के लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र से निकल रही नदियों का स्वरूप भी बदल गया है। नदियों में पानी के कल कल की आवाज नहीं सुनाई देती बल्कि जहरीले केमिकलयुक्त पानी की तीक्ष्ण दुर्गंध लोगों को परेशान किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बगद नदी का पानी तो मानो काला ही पड़ गया है। फैक्ट्रियों के गंदे पानी ने इस नदी के पानी का रूप बदल दिया है। साफ पानी की उम्मीद नदी को देखकर लगाना मुश्किल है। नदी के जरिए जमीन के अंदर जा रहे फैक्ट्रियों के गंदे पानी ने लोगों के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया है।


इसके आस पास के गांवों के हैंडपंप भी खराब पानी उगल रहे हैं। लगातार मिल रही शिकायतों को अफसरों ने बेहद संजीदगी से लिया है। सीडीओ के निर्देश पर जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन कार्यालय के अधिकारियों ने दर्जन भर गांवों को सूचीबद्ध करने के बाद उनमें लगे इंडिया मार्का हैंडपंपों से पानी के नमूने भरे हैं। जिन्हें उच्चस्तरीय जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही अगला कदम उठाया जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed