फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cash jewelery stolen from a house in Bhadaura, attempts in two houses

Amroha News: भदौरा में एक घर से नकदी आभूषण चोरी, दो घरों में प्रयास

Fri, 01 Sep 2023 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 01 Sep 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Cash jewelery stolen from a house in Bhadaura, attempts in two houses
हसनपुर। सैदनगली थाना क्षेत्र में चोरों का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार दूसरे दिन चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए तीन घरों को निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम दे दिया। गनीमत रही कि चोर केवल एक घर में ही वारदात देने में कामयाब हो पाए। दो स्थानों पर जाग होने की वजह से चोर फरार हो गए। पुलिस घटना की जांच में जुटी है ।
विज्ञापन

सैदनगली इलाके के गांव भदौरा में चोरों ने बुधवार की मध्यरात्रि में गांव निवासी फुरकान पुत्र नौसे अली के मकान को निशाना बनाया लिया। पीछे से दीवार काटकर चोर घर में दाखिल हो गए। कमरे की अलमारी में रखी करीब पच्चीस हजार की नकदी व सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इसके अलावा चोरों ने गांव निवासी प्रवीन कुमार के मकान को निशाना बनाया। शीशपाल के घर दीवार काटकर अंदर घुसने का प्रयास किया लेकिन आहट होने पर चोर फरार हो गए। इसके अलावा चोराें ने बाहरी छोर पर बने गुलफाम के घर के पीछे से भी दीवार काट ली। लेकिन जाग होने पर यहां से भी चोर फरार हो गए। ग्रामीणों के जागने पर पूरे गांव में चोर होने का शोर मच गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि चोरी के मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।क्षेत्राधिकारी श्वेताभ भास्कर ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed