{"_id":"6980e8a3b9a63dc34a032917","slug":"cash-and-jewellery-stolen-after-breaking-the-locks-of-a-doctors-locked-house-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-156767-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चिकित्सक के बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी-जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चिकित्सक के बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी-जेवर चोरी
विज्ञापन
हसनपुर। चिकित्सक के बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सोने-चांदी के आभूषण व नकदी समेत करीब पांच लाख का माली चोरी होना बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
नगर के अमरोहा अड्डा निवासी चिकित्सक समरपाल सिंह पास में ही क्लीनिक चलाते हैं। समरपाल सिंह ने बताया कि वह किसी काम से रविवार को दिल्ली गए हुए थे। उनकी पत्नी नेहा भी बच्चों के साथ अपने मायके गई थीं। रात में चोर घर के जीने का ताला तोड़कर घर में घुस गए। इसके बाद कमरों में दाखिल हुए चोरों ने 45 हजार रुपये की नकदी और सोने चांदी को आभूषण समेत करीब पांच लाख का माल समेट लिया। इस सामान में एक टीवी, एक लैपटॉप और अन्य कीमती उपकरण भी शामिल हैं।
सोमवार सुबह को डॉ समरपाल सिंह दिल्ली से वापस आए तो उन्होंने घर के मुख्य जीने का ताला टूटा देखा तो होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुंच गई। थाना पुलिस भी जांच पड़ताल में जुटी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज जांच की जाएगी। इसके बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।