फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case registered against BJP leader Anuj Chaudhary killer Prabhakar Aniket Gajraula, Moradabad police investiga

भाजपा नेता की हत्या: आरोपी प्रभाकर-अनिकेत के खिलाफ गजरौला में दर्ज हैं केस, अब मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच

Sat, 12 Aug 2023 08:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 12 Aug 2023 08:01 AM IST
सार

भाजपा नेता अनुज चौधरी की मुरादाबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके ममेरे भाई संदीप की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसमें असमोली ब्लॉक प्रमुख पति प्रभाकर सिंह व उनका बेटा अनिकेत भी नामजद है।

विज्ञापन
Case registered against BJP leader Anuj Chaudhary killer Prabhakar Aniket Gajraula, Moradabad police investiga
BJP leader Anuj Chaudhary - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में भाजपा नेता अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या करने में मामले में नामजद असमोली ब्लॉक प्रमुख पति प्रभाकर सिंह और उनके बेटे अनिकेत के खिलाफ थाना गजरौला में भी मुकदमा दर्ज है। बीते साल उनके खिलाफ असमोली के ही पूर्व ब्लॉक सत्यपाल सिंह के बेटे ने गाली-गलौज करने, मारपीट कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें पुलिस ने चारों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिए।

विज्ञापन

अनुज चौधरी की बृहस्पतिवार शाम साढ़े पांच बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके ममेरे भाई संदीप की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसमें असमोली ब्लॉक प्रमुख पति प्रभाकर सिंह व उनका बेटा अनिकेत भी नामजद है। हत्या में नामजद पिता-पुत्र के खिलाफ थाना गजरौला में मुकदमा दर्ज कराया गया था। ज्ञात हो कि जिला संभल के ऐचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव हाजीबेड़ा निवासी योगेश कुमार के पिता सत्यपाल सिंह असमोली के पूर्व ब्लॉक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश कुमार पंजाब में रेलवे की लाइन किनारे केबल डालने की ठेकेदारी करते हैं। बीते साल 28 नवंबर की रात गजरौला में स्टेशन चौराहा पर एक शादी कार्यक्रम था। इसमें हाजीबेड़ा के लोग भात लेकर आए थे। पूर्व ब्लॉक का प्रमुख का बेटा योगेश कुमार भी शादी में आया था। इसमें उनके गांव के ही प्रभाकर सिंह व उनका बेटा अनिकेत और धीरज व सतवीर सिंह भी आए थे।

विज्ञापन

प्रभाकर की पत्नी संतोष देवी संभल के असमोली ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख हैं। योगेश का आरोप था कि ब्लॉक प्रमुख पति प्रभाकर सिंह व उनके बेटे अनिकेत ने योगेश की गाड़ी के टायर से हवा निकाल दी थी। इसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी योगेश की गाड़ी के सामने अड़ा दी। योगेश के गाड़ी हटाने को कहने पर ब्लॉक प्रमुख पति, बेटे और साथियों ने उसके साथ गाली-गलौज की।

जिसका विरोध करने पर दबंगों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुत्र की तहरीर पर गजरौला थाना पुलिस ने असमोली ब्लॉक प्रमुख पति प्रभाकर सिंह उनके बेटे अनिकेत व साथियों धीरज और सतवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना को साढ़े आठ महीने हो गए हैं। सीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि इस प्रकरण में चारों आरोपियों के खिलाफ बीते जनवरी माह में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed