फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case on five including three real brothers for murderous attack

जानलेवा हमले के आरोप में तीन सगे भाइयों समेत पांच पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Case on five including three real brothers for murderous attack
घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट और छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने उसके पति पर भी जानलेवा हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ये घटना नौगांवा सादात के मोहल्ला दर्जी वाला की है। यहां पर मजदूर का परिवार रहता है। आरोप है कि उसकी पत्नी 23 अगस्त की सुबह 7 बजे घर पर मौजूद थी। तभी मोहल्ले के ही लोग घर में घुस आए और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट की । बचाव करने आए पति पर भी धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घटना में पति के गंभीर चोट आ। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में घायल मजदूर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि मामले में निजामुद्दीन, रिजवान, इमरान, गुफरान और आसमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि मामले में आईपीसी की धारा 147, 452, 307, 354 (ख), 323, 324, 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed