फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case on 5 for killing a youth by throwing him in front of a canter

Amroha News: कैंटर के आगे फेंककर युवक की हत्या करने में 5 पर केस

Fri, 21 Mar 2025 12:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 21 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Case on 5 for killing a youth by throwing him in front of a canter
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

सुपरवाइजर के बेटे को मारपीट कर कैंटर के आगे फेंककर हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
जवाहर नगर मोहल्ले की सैनिक कॉलोनी निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि 16 मार्च की रात नौ बजे उनके बेटे अक्षित विश्नोई के फोन पर मायापुरी मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र कारीगर ने कॉल की। धर्मेंद्र किसी हलवाई के साथ काम करता है। धर्मेंद्र ने फोन पर उसके बेटे के साथ सोनू कश्यप टेंट हाउस के बारे में बातचीत की। टेंट हाउस सैफी नगर में रेलवे ओवरब्रिज के पास है। कारीगर ने अक्षित को नाईपुरा में मिलने बुलाया।
विज्ञापन

अक्षित दो दोस्तों के साथ नाईपुरा पहुंचा, जहां तीनों चाय की दुकान से कोल्ड ड्रिंक खरीदकर पीने लगे। आरोप है कि कारीगर धर्मेंद्र, सोनू कश्यप और उमंग होटल के मालिक गजेंद्र के भेजे लड़के ढाबे पर पहले से ही घात लगाए बैठे थे। जिनमें एक लड़का रिंकू और उसके दो साथी स्कूटी लेकर उनके बेटे की ओर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने साथियों को आवाज लगाई और अक्षित के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी उसके बेटे को पीटते हुए हाईवे पर ले गए और कैंटर के आगे धक्का दे दिया, जिसकी चपेट में आकर अक्षित की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग गए। बेटे के दोस्तों से उनको घटना की जानकारी मिली। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed