फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case filed against the driver of the car in the matter of death of Kanwariyas

Amroha News: कांवड़ियों की मौत के मामले में हरियाणा की कार के चालक पर मुकदमा दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Case filed against the driver of the car in the matter of death of Kanwariyas
रजबपुर(अमरोहा)। मुरादाबाद के दो कांवड़ियों की मौत के मामले में पुलिस ने हरियाणा नंबर की कार के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के नागफनी थानाक्षेत्र के दौलत बाग वाल्मीकि नगर में चमन लाल का परिवार रहता है। 21 जुलाई की रात नौ बजे उनके बेटे शानू अपने दोस्त रितिक के साथ बाइक पर सवार होकर गजरौला जा रहे थे। जैसे ही दोनों जोया टोल प्लाजा के पास पहुंचे, तभी बाइक साइड में खड़ी करके रितिक लघुशंका करने लगा। जबकि शानू बाइक के पास खड़ा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार हरियाणा नंबर कार के चालक ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में रितिक और सोनू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉ. रितिक को मृत घोषित कर दिया। जबकि शानू को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया था, लेकिन दो से तीन घंटे बाद इलाज के दौरान शानू की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मृतक शानू के पिता चमन लाल ने हरियाणा नंबर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed