{"_id":"677593a60651b6419100750a","slug":"case-filed-against-six-persons-including-a-sub-inspector-and-a-constable-for-illegally-collecting-rs-1-lakh-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-131848-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अवैध तरीके से एक लाख की रकम वसूलने में दरोगा-सिपाही समेत छह पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अवैध तरीके से एक लाख की रकम वसूलने में दरोगा-सिपाही समेत छह पर केस
Thu, 02 Jan 2025 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। अवैध तरीके से बेटों को पकड़कर छोड़ने की एवज में एक लाख रुपये की धनराशि वसूलने के आरोप में दरोगा, तीन सिपाही समेत छह के खिलाफ अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।क्षेत्र के गांव मंगरौला निवासी वीर सिंह का कहना है कि गांव के नजदीक गंगा एक्सप्रेस-वे बन रहा है। जिसके के लिए मिट्टी की आवश्यकता थी। ठेकेदार मुशाहिद चौधरी व अमजद निवासी नोएडा हाल निवासी गंगा एक्सप्रेस- वे टी प्वॉइंट मंगरौला ने विजेन्द्र गुर्जर निवासी ग्राम रुखालू और वीर सिंह के खेत से 18 बीघे जमीन से मिट्टी उठाई थी। मिट्टी उठाने के बाद पूरी रकम का भुगतान नहीं किया। 30 अप्रैल 2024 को पैसे मांगे तो गलौज व मारपीट की गई। इस मामले में ठेकेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
आरोप है कि पुलिस आरोपी ठेकेदारों से हमसाज हो गई। उल्टा पीड़ित को ही धमकाने लगी। बेटों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाने लगी। 28 अक्टूबर को वीर सिंह सीओ कार्यालय गया हुआ था। इसी बीच पुलिस ने पहुंचकर घर से उसके दो बेटों को पकड़ लिया और छोड़ने के नाम पर एक लाख की धनराशि मांगी। इसके बाद एक लाख की धनराशि देने पर ही हलका दरोगा, पुलिस कांस्टेबल शिव सिंह व सोनू सिंह व पंकज ने बेटों को छोड़ा।
इसकी शिकायत एसपी से की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि अदालत के आदेश पर ठेकेदार मुशाहिद, अमजद, दरोगा, सिपाही शिव सिंह, पंकज व सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।