Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case filed against seven people including husband in dowry harassment

Amroha News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 05 Oct 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 05 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Case filed against seven people including husband in dowry harassment
अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध पर पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के मालीखेड़ा में सुंदरलाल का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी शिवानी की शादी 11 नवंबर 2024 को दिल्ली के पालम गांव के रहने वाले वरुण के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाली शिवानी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करते हैं। कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई लेकिन ससुराल वालों को रवैया नहीं सुधरा।
विज्ञापन

आरोप है कि 14 सितंबर 2025 को ससुराल वालों ने मारपीट करके शिवानी को घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने मायके में पिता कर रहती है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में शिवानी के पति वरुण कुमार, ससुर अर्जुन, सास अमला के अलावा प्रीति, संजीव, राजेश, रिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed