{"_id":"68ffd71ab64af4c3660f14cb","slug":"case-filed-against-nine-people-for-entering-the-house-and-beating-up-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-150430-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: घर में घुसकर पिटाई करने में \nनौ लोगों के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: घर में घुसकर पिटाई करने में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा
Tue, 28 Oct 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। मायके में रहने वाली विवाहिता ने परिजनों के साथ मिलकर ससुराल में आकर सास व ननद से मारपीट की। जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। घर में रखा सामान तोड़ दिया। पुलिस ने विवाहिता समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
अमरोहा के मोहल्ला सराय कोहना निवासी शाहनबाज अहमद की पत्नी महजबीन ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उनके बेटे नवेद आगा की शादी मोहल्ला कुरेशी की इकरा नाज से हुई थी। कुछ दिन से दोनों में विवाद चल रहा है। आठ माह से इकरा मायके में रहती है।
दोनों परिवारों के बीच मुकदमे भी चल रहे हैं। आरोप है कि 24 अक्तूबर की दोपहर इकरा माता-पिता व अन्य परिजनों के साथ घर में घुस आई और धारदार हथियार से ननद मेहनाज के पेट पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे मेहनाज लहूलुहान हो गई।
विज्ञापन
आरोपियों ने महजबीन की भी पिटाई की। साथ हीघर में रखा सामान तोड़ दिया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में इकरा नाज, शमा, रानी, आमिर, मोहसिन और चार अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।