फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case filed against husband and five others for dowry harassment and attempted murder

Amroha News: दहेज उत्पीड़न और हत्या की कोशिश में पति समेत पांच पर केस

Fri, 10 Jan 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 10 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Case filed against husband and five others for dowry harassment and attempted murder
अमरोहा।
विज्ञापन

दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। पति और देवर ने गले में दुपट्टा डालकर हत्या करने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अमरोहा के मोहल्ला कुरेशी निवासी राजेंद्र ने बेटी संध्या की शादी 25 जनवरी 2023 को बिजनौर निवासी गौरव के साथ की थी। आरोप है कि दहेज में कार की मांग को लेकर ससुराल वाले संध्या को प्रताड़ित करने लगे। शादी के बाद से ही विवाहिता को मायके नहीं आने दिया। चार जनवरी को ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

पति गौरव और देवर सूरज ने विवाहिता के गले में दुपट्टा डालकर जान से मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर मायके वाले बिजनौर पहुंचे और विवाहिता को घर ले आए। उन्होंने विवाहिता का इलाज कराया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में पति गौरव, देवर सूरज, ससुर रामकुमार, ननद प्रियंका, सास मीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed