फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case filed against husband and brother-in-law for beating married woman

Amroha News: विवाहिता से मारपीट करने में पति और ननदोई पर मुकदमा दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Case filed against husband and brother-in-law for beating married woman
अमरोहा।
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के चलते विवाहिता ने ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बावजूद इसके ससुराल वाले विवाहिता के साथ मारपीट करते हैं। जान से मारने की धमकी देते हैं। घर में भी नहीं घुसने देते। मामले में पुलिस ने पति और ननदोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अमरोहा के मोहल्ला शफातपोता निवासी सुमैया इकबाल की शादी दो फरवरी 2022 को चाहमुल्लान निवासी शाहजेब खान के साथ हुई थी। शाहजेब खान एक इंटर कॉलेज में सरकारी लिपिक के पद पर तैनात है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने सुमैया इकबाल को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज के लिए उसे घर से निकाल दिया। मामले में सुमैया इकबाल ने ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि तभी से पति शाहजेब, उसका बहनोई खुर्रम नवाज गाली-गलौज करते हैं। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। चार सितंबर 2023 को हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी ससुराल वालों ने घर में नहीं घुसने दिया। आरोपी पति शाहजेब खान, ननदोई खुर्रम नवाज जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि शाहजेब ने दूसरी शादी कर ली है। बीते सोमवार को सुमैया इकबाल माता के साथ दवा लेने जा रही थी। चांद सूरज इमामबाड़े के पास शाहजेब व ननदोई खुर्रम ने रोक लिया और गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed