{"_id":"68489b75957dd2b8cd07d817","slug":"case-filed-against-four-people-including-former-block-pramukh-mumtaz-ali-for-embezzling-rs-38-crore-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-141565-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 3.8 करोड़ हड़पने में पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुमताज अली समेत चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 3.8 करोड़ हड़पने में पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुमताज अली समेत चार पर मुकदमा
Wed, 11 Jun 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। खनन के पट्टे में 25 प्रतिशत साझीदार बनाने का झांसा देकर 3.80 करोड़ रुपये हड़पने में पूर्व ब्लॉक प्रमुख व सपा नेता मुमताज अली उर्फ हाजी भुट्टो, उनके पार्टनर व भाई समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने एडीजी कानून व्यवस्था के आदेश पर यह कार्रवाई की है।
गौतमबुद्ध नगर के केटी टावर-3 के फ्लैट 302 जेपी निवासी कुलदीप अनेजा ने दी शिकायत में बताया कि उनकी पहचान गजरौला थानाक्षेत्र के मोहम्मदाबाद निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख व सपा नेता मुमताज अली उर्फ हाजी भुट्टो से थी। मुमताज अली ने उनसे कहा था कि उन्होंने 30 जून 2020 को गाजियाबाद में खनन विभाग से खनन का सरकारी पट्टा लिया है। इस पर सात करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। मगर, उनके पास अभी इतनी रकम नहीं है। खनन का पट्टा दोबारा संचालन के लिए उन्होंने कुलदीप को 25 प्रतिशत का साझेदार बनाने की बात कही थी।
पट्टा मुमताज अली भुट्टो के नाम था। कुलदीप ने एमओयू कराने के बाद मार्च 2022 में 50 लाख रुपये व अप्रैल 2022 में 35 लाख रुपये हाजी भुट्टो को दिए। चेक और अन्य माध्यम से उसे रकम दी। उन्होंने पूर्व ब्लाॅक प्रमुख को कुल 3.80 करोड़ रुपये दिए। वहीं, कुलदीप के मुताबिक कुछ दिनों बाद उन्हें मुमताज अली पर शक हुआ। जानकारी करने पर पता चला कि खनन के पट्टा का आवंटन का कूटरचित दस्तावेज दिखाकर वह लोगों को झांसा देकर धोखाधड़ी करते है। इस पर कुलदीप ने अपनी रकम वापस मांगी तो पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहाना बनाने लगे। मामले में गजरौला के एक रेस्टोरेंट में पंचायत भी हुई। दबाव बनाने पर उसे चेक दिए, लेकिन वह बाउंस हो गए।
विज्ञापन
कुलदीप अनेजा का आरोप है कि मुमताज अली भुट्टो का एक गैंग है, जो लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं। गैंग में अमित चौधरी मुमताज अली का पार्टनर है। जबकि अमित सुपरवाइजर व पूर्व ब्लॉक प्रमुख का भाई पूर्व ग्राम प्रधान अब्बास अली भी शामिल हैं। कुलदीप ने मामले में कार्रवाई की मांग के लिए एडीजी कानून व्यवस्था से गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख व उनके भाई समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पहले भी दर्ज हुआ था धोखाधड़ी का केस
गौतमबुद्ध नगर निवासी कुलदीप से 3.80 करोड़ रुपये हड़पने में फंसे फंसे पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुमताज अली उर्फ हाजी भुट्टो के खिलाफ यह पहला मुकदमा नहीं है। दो साल पूर्व उनके खिलाफ शहवाजपुर डोर के प्रधान के बेटे ने भी रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया था। मामले में उनके अन्य साथियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
वर्जन - मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी नहीं है। कुलदीप अनेजा को मैं नहीं जानता हूं। वह मेरे ऊपर जो भी आरोप लगाए जा रहे है। वह निराधार है। - मुमताज अली उर्फ हाजी भुट्टो, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गजरौला