फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case filed against four for dowry killing and hiding evidence, husband-in-law arrested

दहेज हत्या कर साक्ष्य छिपाने में चार के खिलाफ एफआईआर, पति-ससुर गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four for dowry killing and hiding evidence, husband-in-law arrested
अमरोहा। विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या कर साक्ष्य छिपाने के आरोप में पति समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थाना इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव पेली चौहान निवासी सतपाल सिंह की पत्नी सुमन की बुधवार की रात मौत हो गई थी। जिसके बाद ससुराल वालों ने बगैर कानूनी कार्रवाई कराएं शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज में तीन लाख रुपये नहीं देने पर हत्या करने का आरोप लगाया था। गुरुवार को तमाम मायके पक्ष के लोग एकत्रित होकर थाने पहुंचे थे और कार्रवाई की मांग की थी। इस संबंध में विवाहिता के पिता बाबूराम की तहरीर पर पति सतपाल, ससुर खचेड़ू सिंह, सात कुंता देवी और रिश्तेदार तेजपाल के खिलाफ दहेज हत्या कर साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज की गई। शुक्रवार को पति सतपाल और ससुर खचेड़ू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed