{"_id":"636e92206930e252475b6c42","slug":"case-filed-against-five-including-husband-for-dowry-harassment-and-triple-talaq-jpnagar-news-mbd4470318118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक में पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक में पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की और घर से निकाल दिया। मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी 9 फरवरी 2022 बिजनौर जनपद के चांदपुर थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज में मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये की मांग करते थे। विरोध करने पर शारीरिक और मानसिक रूप से शोषण करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट करते थे। 30 मई 2022 को ससुराल वालों ने विवाहिता को कमरे में बंद कर दिया और मारपीट की। मायके से दहेज नहीं लाने पर जलाकर मारने की धमकी दी और घर से निकाल दिया। इस संबंध में दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायत हुई, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। विवाहिता अपने मायके में पिता के घर रहती है। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी आदित्य लांग्हे से की। एसपी के निर्देश पर नौगांवा सादात पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीओ सिटी विजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।