फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case filed against businessman for grabbing Rs 14.20 lakh

14.20 लाख के रुपये हड़पने में कारोबारी पर केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 02:13 AM IST
विज्ञापन
Case filed against businessman for grabbing Rs 14.20 lakh
प्लाट के नाम पर 14 लाख 20 हजार रुपये हड़प लिए। रजिस्ट्री कराने को कहने पर गाली गलौज कर जान से मरवा देने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर गजरौला थाना पुलिस ने रियल स्टेट कारोबारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से मछली मंडी निवासी मोहम्मद युसूफ भरतिया ग्राम नाईपुरा में रहते हैं। उनके द्वारा दर्ज कराई एफआईआर के मुताबिक वर्ष-217 में अंशय कालरा ने मोहम्मद युसूफ को बताया कि वह नाईपुरा में कालोनी बसा रहे हैं। मोहम्मद युसूफ ने मकान बनाने के लिए 71सौ रुपये प्रति वर्ग मीटर की कीमत पर दो सौ गज का प्लाट खरीद लिया। अलग-अलग तारीखों में अंशय कालरा को भुगतान कर दिया। इसके बाद रजिस्ट्री कराने को कहा। एमडीए का विवाद चलने की बात कह रजिस्ट्री नहीं कराई। मगर कब्जा होने के कारण उन्होंने प्लाट पर दो मंजिला मकान बना लिया। जिस पर करीब 40 लाख रुपये का खर्च आया है। आरोप है कि कई बार कहने के बावजूद अंशय कालरा ने रजिस्ट्री नहीं कराई। छह अगस्त-22 को मोहम्मद युसूफ अंशय कालरा के घर गए। रजिस्ट्री कराने को कहा। आरोप है कि रजिस्ट्री को कहने पर गाली गलौज करते हुए रजिस्ट्री से साफ इनकार कर दिया। धमकी दी कि ज्यादा कुछ करोगे तो तुम्हारे पैसे से तुमको जान से मरवा दूंगा। घटना की पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने अभियोग पंजीकृत नहीं किया। अब न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी अरिहंत सिद्घार्थ का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

वह कारोबारी व्यक्ति हैं। किसी के साथ गाली गलौज करना या धमकी देना तो दूर किसी से ऊंची आवाज में बात भी नहीं करते।कुछ लोग उनको बदनाम करने के लिए झूठे केस दर्ज कराते हैं। पिछले साल भी दर्ज कराया गया था। वह पुलिस की विवेचना में झूठा पाया गया था-
विज्ञापन
विज्ञापन

अंशय कालरा रियल स्टेट कारोबारी गजरौला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed