फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case filed against 29 people from both sides in the clash in Bora-Bori village

Amroha News: बोरा-बोरी गांव में हुए संघर्ष में दोनों पक्ष के 29 लोगों पर मुकदमा

Fri, 14 Jul 2023 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 14 Jul 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 29 people from both sides in the clash in Bora-Bori village
नौगांवा सादात (अमरोहा)। बोरा-बोरी गांव में हुए खूनी संघर्ष के बाद दोनों पक्षों के 29 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बोरा-बोरी गांव में किसान अनवार खां और नसीमुद्दीन का परिवार रहता है। दोनों परिवारों के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश है। दस जुलाई की सुबह अनवार खां अपने भाई जमीदार खां व अन्य परिजनों के साथ खेत पर जा रहे थे। आरोप है कि तभी नसीमुद्दीन के परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। जबकि नसीमुद्दीन के परिवार के लोगों ने भी खेत पर जाते समय अनवार खां पक्ष के लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव किया गया। एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया गया। घटना में दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात वाले थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि अनवार खां की तहरीर पर आस्ती, सलीम, रहीमुद्दीन, समीर, लियाकत, नजर मोहम्मद, नबारक खां, नसीमुद्दीन, माजू, सोनू, गुड्डू, भोलू खान, मोहम्मद तौफीक और मोहम्मद इसरत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं नसीमुद्दीन की तहरीर पर अनवार, जमीदार, सोनू, मोनू, तहजीब, पप्पू, नवाजिश, राहुल, नजिर, नौशाद, इंतजार, फतेह अली, सलमान और पव्वर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। सीओ ने बताया की जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

------------------

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
सीओ ने बताया कि आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed