फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case against two YouTubers for making reels in temple premises

Amroha News: मंदिर परिसर में रील बनाने पर दो यूट्यूबर के खिलाफ केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Case against two YouTubers for making reels in temple premises
अमरोहा। श्री वासुदेव मंदिर परिसर में अश्लील रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करना दो यूट्यूबरों को भारी पड़ गया। पुलिस ने इस मामले में दोनों यूट्यूबर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इंस्ट्राग्राम, फेसबुक के अलावा यूट्यूब पर एक वीडियो रील शेयर की गई थी। इस वीडियो रील को श्री वासुदेव मंदिर परिसर में बनाया गया था। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में एक युवक लड़की के हाव भाव प्रदर्शित कर रहा है, जबकि जींस-टीशर्ट पहने दूसरा युवक उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए दिख रहा है। दोनों युवकों को बाद में साइकिल पर जाते हुए दिखाया गया है। वीडियो रील जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों में गुस्सा देखा गया। मंदिर समिति पदाधिकारियों के साथ पुजारी ने भी इस रील पर विरोध जताया और मामले से पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन

वासुदेव चौकी इंचार्ज परशुराम ने दोनों युवकों के खिलाफ कोतवाली में आईटी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। निरीक्षक अपराध प्रमोद कुमार ने बताया कि यूट्यूबर की पहचान नगर के मोहल्ला तलवार शाह निवासी दिलशाद और उसके साथी के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed