फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case against three policemen

Amroha News: तीन पुलिसकर्मियों समेत सात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Case against three policemen
अमरोहा। चेक बाउंस के आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर अमरोहा पहुंचे पुलिस कर्मियों ने कुछ लोगों के साथ मिलकर न्यायालय में पेश करने से पहले उसके प्लॉट का बैनामा करा लिया। इतना ही नहीं उसके परिजनों ने 50 हजार रुपये हड़प लिए। मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने तीन पुलिस कर्मियों समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के अतरासी कलां फरीद इमामुद्दीन का परिवार बीते कई सालों से मुंबई में रह रहा है। उनका आरोप है कि नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बांसखेड़ी गांव निवासी नदीम अहमद ने एनआई एक्ट का एक परिवाद न्यायालय में दायर किया। जिससे फरीद इमामुद्दीन के गैर जमानती वारंट जारी हो गए। वारंट की तामील करने के लिए रजबपुर थाने में तैनात दरोगा प्रवीण कुमार, कांस्टेबल सुनील मलिक और निखिल मलिक नदीम अहमद के साथ मुंबई पहुंचे। यहां एक जुलाई 2022 को फरीद इमामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि 4 जुलाई 2022 का ट्रांजिट रिमांड स्वीकृत हुआ। आरोप है कि नदीम अहमद और तीनों पुलिसकर्मी 3 जुलाई 2022 तक मुंबई में घूमे। जिसका सारा खर्चा फरीद इमामुद्दीन के परिवार वालों ने उठाया।
विज्ञापन

जबकि डरा धमकाकर फरीद इमामुद्दीन के भतीजे आसिफ से 50 हजार रुपये सलीम नाम के व्यक्ति के खाते में डलवा लिए और बाद में हवाई जहाज से लेकर दिल्ली आए। उसी दिन रजबपुर थाने में दाखिल कर दिया। फरीद इमामुद्दीन ने बताया कि 4 जुलाई 2022 को थाने से न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया। लेकिन अदालत में पेश करने की बजाय नदीम और पुलिस कर्मी अमरोहा तहसील ले गए और वहां कुछ टाइपशुदा पत्रों पर फरीद इमामुद्दीन के हस्ताक्षर करा लिए। जमानत पर छूटने के बाद फरीद इमामुद्दीन ने तहसील पहुंचकर दस्तावेजों की नकल निकलवाई तो उसके होश उड़ गए। सामने आया की नदीम अहमद ने अपने साथी सलीम, मोहम्मद अशरफ और सायमा निगहत व पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी से उनके प्लॉट का बैनामा करा लिया है। पीड़ित ने अमरोहा नगर कोतवाली में शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस ने उसे भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने मामले में न्यायालय की शरण ली। इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमर प्रताप चौधरी ने अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस को सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने के निर्देश दिए थे। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed